सब इंस्पेक्टर को दी गयी भावभीनी विदाई

सूर्यगढ़ा : रविवार को सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के माणिकपुर ओपी में सब इंस्पेक्टर अब्दुल सलाम का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने की. जबकि मुख्य अतिथि अंचल निरीक्षक सुबोध कुमार थे. मौके पर वक्ताओं द्वारा मो सलाम के कार्य की सराहना की. विदाई समारोह […]

सूर्यगढ़ा : रविवार को सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के माणिकपुर ओपी में सब इंस्पेक्टर अब्दुल सलाम का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने की. जबकि मुख्य अतिथि अंचल निरीक्षक सुबोध कुमार थे.

मौके पर वक्ताओं द्वारा मो सलाम के कार्य की सराहना की. विदाई समारोह में उन्हें उपहार व फूल माला देकर सम्मानित किया. इसके पूर्व मुंगेर जिले के धरहरा थाना में पदस्थापित शहीद थानाध्यक्ष भवेश कुमार की नक्सली हमला में मौत पर दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. इस अवसर पर सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कमरूद्धीन अंसारी, रंजीत चौधरी, एसएससुलेमान, प्रेमचंद्र मिश्र सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >