चंद्रमंडीह/सिकंदरा : चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर बेला गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइस बर्षीय युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बेला निवासी सुगन पासवान के बाइस बर्षीय पुत्र पाड़ो पासवान अपने घर से पैदल सड़क पार कर रहा था.
इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट आने से पाड़ो पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया़ परिजनों द्वारा घायल पाड़ो पासवान को इलाज हेतु देवघर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पहंुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
