लखीसराय : मंगलवार की अहले सुबह किउल स्टेशन पर एक यात्री के ट्रेन से उतरने के क्रम में कटकर मौत हो गयी. इस संबंध में किउल रेल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उत्पाद विभाग में कार्यरत पुलिस कर्मी मो इजराइल के रूप में की गयी. वे अपने गांव से 26 जनवरी को झंडोत्तोलन में शामिल होने के लिए लखीसराय आ रहे थे. उनके परिजनों को बुलाकर सारी प्रक्रिया पूरी कर शव को सौंप दिया गया.
ट्रेन से कट कर पुलिसकर्मी की मौत
लखीसराय : मंगलवार की अहले सुबह किउल स्टेशन पर एक यात्री के ट्रेन से उतरने के क्रम में कटकर मौत हो गयी. इस संबंध में किउल रेल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उत्पाद विभाग में कार्यरत पुलिस कर्मी मो इजराइल के रूप में की गयी. वे अपने गांव से 26 […]

युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत
लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के महिसौना गांव के छड़ फैक्ट्री के समीप एक युवक का शव मिला. शव की शिनाख्त हलसी के प्रताप प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार युवक की ठंड से मौत होने की संभावना पुलिस के द्वारा जतायी जा रही है. इस संबंध में एसपी अशोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.संदेह है कि युवक की मौत ठंड लगने से हुई है.