खैरा : 25 जनवरी की मध्यरात्रि से भाकपा माओवादी द्वारा घोषित 24 घंटा बंदी के दौरान मंगलवार को वाहन चलाने पर प्रखंड क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल के समीप हथियार से लैस वर्दीधारी नक्सलियों ने दो ऑटो चालकों के साथ मारपीट किया. इस खबर की सूचना दूसरे ऑटो चालकों के पास पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया.
पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि वह अपने ऑटो लेकर दक्षिणी क्षेत्र की ओर जा रहे थे. उक्त स्थल पर पहुंचते ही जंगल की ओर से पुलिस वर्दी में हथियार से लैस कुछ लोग आये व उनके साथ मारपीट करने लगे. इस बाबत थाना प्रभारी रामनाथ राय ने बताया कि नक्सलियों की धर-पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है.
