कुएं में डूब कर बच्चे की मौत

बूझ गया घर का इकलौता चिराग परिजनों का रो-रोकरु बुरा हाल चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत बतसपुर गांव में संजय यादव का सात वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत बीती रात कुआं में गिरने के कारण हो गयी. संजय यादव के घर उसके पिता के तेरहवां का भोज चल रहा था. भोज के बाद सभी […]

बूझ गया घर का इकलौता चिराग परिजनों का रो-रोकरु बुरा हाल

चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत बतसपुर गांव में संजय यादव का सात वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत बीती रात कुआं में गिरने के कारण हो गयी. संजय यादव के घर उसके पिता के तेरहवां का भोज चल रहा था. भोज के बाद सभी लोग सोने चले गये थे.
सुबह सत्यम को न पाकर घर के लोग उसे खोजने लगे.
देर तक खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर घर के पास स्थित कुंआ में झग्गड़ डाल कर देखा तो पता चला कि सत्यम कुमार का शव कुंआ में है. बालक का शव मिलते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. उपस्थित लोगों की आंखें भी भर आयी. घर का चिराग बुझने का दुख परिजनों के लिये असहनीय हो रहा था. संजय यादव को तीन लड़की व एकमात्र पुत्र सत्यम कुमार ही था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >