समाहरणालय से विद्यापीठ चौक तक बेसहारा लोगों का फुटपाथ ही है एक सहारा
लखीसराय : गुरुवार को भेंडर दिवस के मौके पर फुटपाथ व फेरी दुकानदार संघ व टाउन लेवल फेडरेशन के बैनर तलेे फुटपाथी दुकानदारों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. फुटपाथी दुकानदार सरकारी जमीन पर नप द्वारा दुकान बनाकर फुटपाथ दुकानदारों को उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे.
प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की , जिसकी अध्यक्षता कृष्णनंदन महतो ने व संचालन रौशन कुमार सिन्हा ने किया. सभा को संबोधित करते हुए नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि आजादी के बाद आज तक संविधान को पूरी तरह उतारा नहीं गया है.
उन्होंने कहा कि हॉकरों के कानून को जब तक नहीं उतारा जायेगा, संघर्ष जारी रहेगा. वक्ताओं ने कहा कि बाजारों में समाहरणालय से विद्यापीठ चौक तक गरीब बेसहारा लोगों का फुटपाथ ही एक सहारा है . इस पर दो जून की रोटी कमा अपने परिवार वालों का भरण-पोषण करते है. नगर परिषद की ओर से कुछ दिन पहले फुटपाथ पर बसे दुकानदारों को हटाने के लिए नोटिश भेजा गया था. जिसके विरोध में फुटपाथ दुकानदारों ने घेराव किया था तो नप पदाधिकारी ने वरीय पदाधिकारी से मिलकर समस्या का निदान निकालने की बात कही थी.
नप के विरोध में डीएम से दुकानदारों ने गुहार लगा कर दुकान लगवाने की मांग की थी. बावजूद इसके नप के द्वारा कोई अश्वासन नहीं दिया गया. जब तक नगर परिषद दुकान बना कर फुटपाथ दुकानदारों को दुकान नहीं देती है तब तक अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाती रहेगी.
इस दौरान एक सदस्यीय टीम ने सिटी मैनेजर अमित कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार, गोविंद कुमार, राजाराम कुमार, विनय ठाकुर, कन्हैया साव आदि दुकानदार मौजूद थे.
