जनता की समस्याओं से रूबरू हुई सांसद

जनता की समस्याओं से रूबरू हुई सांसदलखीसराय. मंगलवार को क्षेत्रीय सांसद श्रीमती वीणा देवी व लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान सिंह संयुक्त रूप से जिला अतिथिशाला में क्षेत्र की जनता से मिले व उनकी समस्याओं से अवगत हुए. लोगों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों से बातचीत कर दाेनों ने मामले के निष्पादन का निर्देश […]

जनता की समस्याओं से रूबरू हुई सांसदलखीसराय. मंगलवार को क्षेत्रीय सांसद श्रीमती वीणा देवी व लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान सिंह संयुक्त रूप से जिला अतिथिशाला में क्षेत्र की जनता से मिले व उनकी समस्याओं से अवगत हुए. लोगों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों से बातचीत कर दाेनों ने मामले के निष्पादन का निर्देश दिया. जिले भर से आये लोगों ने माननीय सांसद से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, स्टेशन सहित कई समस्याओं की जानकारी देते हुए आवेदन देकर उसके निराकरण की मांग की. बिहार दैनिक यात्री संघ लखीसराय ने लखीसराय व किऊल स्टेशन पर यात्री असुविधा के साथ कई ट्रेन ठहराव को लेकर ज्ञापन दिया. इसमें सांसद ने कहा कि आपकी मांगों पर पूर्व ही केंद्रीय रेलमंत्री से ट्रेन ठहराव व यात्री सुविधा की मांग रखी जा चुकी है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि आपकी मांग को जल्द पूरा किया जायेगा. इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया कुमार, रालोसपा अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, लोजपा अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार चिकू सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे. सांसद ने तीन घंटे तक जनता की समस्या सुनी. कुल मिला कर दो सौ से अधिक लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >