बैरंग लौटी हिमाचल प्रदेश पुलिस

बैरंग लौटी हिमाचल प्रदेश पुलिस झाझा . हिमाचल प्रदेश में सीम के द्वारा एटीएम फर्जीवाड़ा मामले में झाझा छानबीन के लिए पहुंची हिमाचल प्रदेश की पुलिस बैरंग वापस लौट गयी. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि एटीएम से फर्जी निकासी हिमाचल प्रदेश में हुई थी. जिसमें इस क्षेत्र के […]

बैरंग लौटी हिमाचल प्रदेश पुलिस झाझा . हिमाचल प्रदेश में सीम के द्वारा एटीएम फर्जीवाड़ा मामले में झाझा छानबीन के लिए पहुंची हिमाचल प्रदेश की पुलिस बैरंग वापस लौट गयी. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि एटीएम से फर्जी निकासी हिमाचल प्रदेश में हुई थी. जिसमें इस क्षेत्र के सीम का लोकेशन पाया गया था. उसी बिंदु पर जांच को लेकर पांच सदस्यीय टीम झाझा पहुंच कर कई संदिग्धों को थाना बुला कर छानबीन किया है. लेकिन कोइ ठोस निर्णय नहीं हो पाने की वजह से हिमाचल प्रदेश की पुलिस वापस बैरंग लौट गयी है. थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि शक की सुई झारखंड के जामताड़ा शहर की ओर जा रही थी. जहां के लिए हिमाचल प्रदेश की पुलिस कूच कर गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >