लंबित योजनाओं को जल्द करें पूरा: डीडीसी

लखीसराय : सोमवार को समाहरणालय के मंत्रणा हॉल में जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ डीडीसी ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता डीडीसी रमेश कुमार ने की. बैठक में एक -एक विभाग के पदाधिकारी से योजना की जानकारी प्राप्त की. समीक्षा के बाद डीडीसी ने विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश किया कि लंबित […]

लखीसराय : सोमवार को समाहरणालय के मंत्रणा हॉल में जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ डीडीसी ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता डीडीसी रमेश कुमार ने की. बैठक में एक -एक विभाग के पदाधिकारी से योजना की जानकारी प्राप्त की. समीक्षा के बाद डीडीसी ने विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश किया कि लंबित योजना में तेजी लाकर कार्य को निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घोषणा से पूर्व पूरी कार्य निष्पादन हो जाना चाहिए.

जिस विभाग में कार्य निष्पादन नहीं हो पायी, उस विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने शिक्षा विभाग पदाधिकारियों को कहा विद्यालय गुणवत्ता शिक्षा के साथ संचालित हो. इसके लिये विद्यालयों का भ्रमण करते रहे. बैठक वरीय उप समाहर्ता आलोक कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, डीइओ त्रिलोकी सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >