शक्षिा के भगवाकरण और व्यवसायीकरण के खिलाफ आइसा का जिला सम्मेलन

शिक्षा के भगवाकरण और व्यवसायीकरण के खिलाफ आइसा का जिला सम्मेलन फोटो : 5(मंचासीन अतिथि व नेतागण) जमुई . शिक्षा के भगवाकरण और व्यवसायीकरण के खिलाफ सोमवार को स्थानीय अशोक नगर भवन में ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (आइसा) का जिला सम्मेलन जिला सचिव बाबू साहब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं […]

शिक्षा के भगवाकरण और व्यवसायीकरण के खिलाफ आइसा का जिला सम्मेलन फोटो : 5(मंचासीन अतिथि व नेतागण) जमुई . शिक्षा के भगवाकरण और व्यवसायीकरण के खिलाफ सोमवार को स्थानीय अशोक नगर भवन में ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (आइसा) का जिला सम्मेलन जिला सचिव बाबू साहब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सचिव अजीत कुशवाहा ने कहा कि देश में व्यापक पैमाने पर काफी तीव्र गति से शिक्षा का भगवाकरण और व्यवसायीकरण किया जा रहा है. छात्रों और नौजवानों को तरह-तरह के सब्जबाग दिखा कर उन्हें शिक्षा के बुनियादी अधिकार से वंचित करने का कुचक्र रचा जा रहा है. मुनाफाखोर तथा पूंजीपति शिक्षा जगत में सरकार की मदद से अपने बाजार तैयार कर रहे है. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों पढ़ाई की बदतर स्थिति के कारण गरीबों,किसानों तथा मजदूरों के बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहे है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार ने पूरे देश के लोगों के ऊपर ऐसी शिक्षा व्यवस्था लाद दिया है. जिसमें अमीर घराने के छात्र निजी शिक्षण संस्थाओं से डिग्रीयां खरीद रहे है. भाकपा के जिला सचिव शंभुशरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में ही निजी विश्वविद्यालय विधेयक पारित किया था और लंबे समय से सभी सरकारी संस्थानों में शिक्षकों के लगभग 70 प्रतिशत पद खाली है. कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. आइसा की ओर से 19 जनवरी को पूरे देश में प्रतिरोध मार्च का आयोजन करेगी. उन्होंने कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित छात्र ने आत्महत्या नहीं की है,बल्कि उसकी हत्या की गयी है. आइसा को विस्तारित करने में पूर्ण सहयोग दिया जायेगा. इस दौरान सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कमिटि का गठन किया गया. जिसमें बाबू साहब को जिला प्रभारी,कंचन रजक को सचिव,ओंकार ठाकुर को उपाध्यक्ष,रंजन कुमार को अध्यक्ष तथा मनोज कुमार को सह सचिव चुना गया. इस अवसर पर आइसा के बिहार-झारखंड के संयुक्त सचिव मो.मुख्तार,झारखंड संयोजक अखिलेश,अमित कुमार,वरीय अधिवक्ता दयानंद सिंह,ऐक्टू प्रभारी बासुदेव राय,इंकलाबी नौजवान सभा प्रभारी जयराम तुरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >