फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फोटो : 7(खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करती पंचायत की मुखिया रेणू देवी)जमुई . प्रखंड अंतर्गत खिलार पंचायत के चट्टी खिलार मैदान में जूनियर टाइगर र्स्पोटिंग क्लब चट्टीखिलार द्वारा दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसका समापन रविवार को हुआ. टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया था. फाईनल मुकाबला मुर्मू […]

फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फोटो : 7(खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करती पंचायत की मुखिया रेणू देवी)जमुई . प्रखंड अंतर्गत खिलार पंचायत के चट्टी खिलार मैदान में जूनियर टाइगर र्स्पोटिंग क्लब चट्टीखिलार द्वारा दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसका समापन रविवार को हुआ. टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया था. फाईनल मुकाबला मुर्मू क्लब संग्रामपुर तथा बदरौट लक्ष्मीपुर के बीच खेला गया. जिसमें बदरौट की टीम ने मुर्मू क्लब संग्रामपुर को 3-2 से हराया. विजयी टीम को पंचायत की मुखिया रेणु देवी ने शील्ड प्रदान किया तथा दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय भी प्राप्त किया. खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए मुखिया रेणु देवी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में इस तरह के खेल का आयोजन होने नौजवानों में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा सुदूर इलाके से भी अच्छे खिलाड़ी जिला,राज्य व देश में नाम रौशन कर पायेगे. इस अवसर पर शंभु कुमार यादव,शिक्षक सुरेंद्र यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य हीरा लाल मांझी,मुरारी प्रसाद यादव,शिक्षक राजेश कुमार मरांडी के अलावे काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >