प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जमुई . प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष रामाकांत सिंह की अध्यक्षता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर के प्रांगण में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा निबंधन के लिए निर्धारित मानक को पूरा करते हैं और उन्हें अभी तक निबंधन नहीं मिला है, वे अपना सारा ब्यौरा 18 जनवरी को संघ के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के पास जमा कर दे. ताकि उसकी सूची डीईओ के पास जमा किया जा सके.सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने प्रखंड में डीईओ कार्यालय के बिना अनुमति के चल रहे प्राईवेट स्कूल की सूची भी अवश्य संघ के जिलाध्यक्ष या कार्यकारी अध्यक्ष के पास जमा कर दे. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि 28 जनवरी को लक्ष्मीपुर व बरहट,30 जनवरी को चकाई,झाझा,गिद्धौर व सोनो,2 फरवरी को अलीगंज व सिकंदरा,4 फरवरी को खैरा व 6 फरवरी को संघ के जमुई प्रखंड इकाई का चुनाव कराया जायेगा. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण झा,डा. मनोज कुमार सिन्हा,विजय कुमार सिंह,मनोहर कुमार सिंह,पवन कुमार सिन्हा,संजय कुमार सिंह,विजय कुमार पासवान,राकेश रंजन,अमर कुमार सिंह,रितु राज,रजनीश कौशिक,एस पीटर,महेंद्र पासवान,पुनित सिंह,समीर दूबे,विश्वास कुमार सिंह,सुरेंद्र निराला,विष्णुदेव यादव,अनिल कुमार दीक्षित,ग्रेवियल आरजे पारवेल,मैथ्यू सर,जॉनसन सर,उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे.
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जमुई . प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष रामाकांत सिंह की अध्यक्षता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर के प्रांगण में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा निबंधन के लिए निर्धारित मानक को पूरा करते […]
