चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की बैठक जमुई . चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक बैठक चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में व्यवसायियों की बहुप्रतिक्षित मांग पर आगामी 20 जनवरी से प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बाजार बंदी करने का निर्णय लिया गया. इस दिन आवश्यक बस्तुओं को छोड़ कर सभी प्रतिष्ठान को भी बंद रखने का एक स्वर का निर्णय लिया गया. साथ ही बंदी की सूचना बाजार में ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं एक प्रदर्शन पट भी सभी दुकानों में लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को बंदी की जानकारी मिल सके. बंदी को सफल बनाने के लिए बैठक में सभी क्षेत्र में निगरानी समिति का भी गठन किया गया. इस अवसर पर सचिव शंकर साह समेत दर्जनों व्यवसायी मौजूद थे.
चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की बैठक
चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की बैठक जमुई . चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक बैठक चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में व्यवसायियों की बहुप्रतिक्षित मांग पर आगामी 20 जनवरी से प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बाजार बंदी करने का निर्णय लिया गया. इस दिन आवश्यक बस्तुओं को छोड़ कर सभी प्रतिष्ठान को […]
