छात्रवृति के लिए बैंक खाता का ब्यौरा देना अनिवार्य

छात्रवृति के लिए बैंक खाता का ब्यौरा देना अनिवार्य जमुई . शिक्षा विभाग द्वारा साईिकल,पोशाक,छात्रवृति एवं अन्य सभी योजनाओं की राशि छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में भेजने का निर्णय लिया गया है. इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को अपने बैंक खाता का ब्यौरा देना अनिवार्य है. उक्त बातों की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा ने दी. […]

छात्रवृति के लिए बैंक खाता का ब्यौरा देना अनिवार्य जमुई . शिक्षा विभाग द्वारा साईिकल,पोशाक,छात्रवृति एवं अन्य सभी योजनाओं की राशि छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में भेजने का निर्णय लिया गया है. इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को अपने बैंक खाता का ब्यौरा देना अनिवार्य है. उक्त बातों की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा ने दी. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आगामी 18 जनवरी से छात्रवृति का वितरण किया जायेगा और छात्रवृति की राशि को सीधे विभिन्न विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के खाते में भेजी जायेगी. इसलिए सभी छात्र-छात्रा एक से दो दिनों के भीतर अपने-अपने विद्यालय प्रधान के पास अपना बैंक खाता का ब्यौरा अवश्य जमा कर दे. जिन छात्र-छात्राओं का किसी वजह से बैंक में खाता नहीं खुल पाया है, वे अपने माता-पिता अथवा अभिभावक का खाता का ब्यौरा जमा कर सकते है. खाता का ब्यौरा जमा नहीं करने वाले छात्र-छात्रा छात्रवृति की राशि से वंचित हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >