पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान

पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान फोटो : 7(पुंजेर में लगे आग को दिखाते पीडि़त किसान)जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग के महिसौड़ी के समीप पावर स्टेशन के पास चुनचुन साह और महेश साह के खलिहान में रखे धान की पुंज में आग लग जाने से हजारों की नुकसान […]

पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान फोटो : 7(पुंजेर में लगे आग को दिखाते पीडि़त किसान)जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग के महिसौड़ी के समीप पावर स्टेशन के पास चुनचुन साह और महेश साह के खलिहान में रखे धान की पुंज में आग लग जाने से हजारों की नुकसान हो गया. इस बाबत जानकारी देते हुए चुनचुन साह व महेश साह ने बताया कि हमलोग अपने घर में ही थे. इसी दौरान आसपास के लोगों ने पुंज में लगी आग को देख कर हो-हल्ला करना शुरू कर दिया. तब हमलोग अपने घर से बाहर निकल कर देखा कि धान की पुंज में आग लगी हुई है. आसपास के लोगों व अग्निशामन वाहन के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. मौके पर पहुंच कर सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >