400 सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण फोटो 9 (कंबल वितरित करते पूर्व प्रो. सह समाजसेवी परमेश्वरी दत्त मिश्रा व अन्य लोग)गिद्धौर. प्रखंड के पतसंडा पंचायत में शनिवार को शिविर लगा कर वार्ड अवकाश प्राप्त प्रो.सह प्रसिद्घ समाजसेवी परमेश्वरी दत्त मिश्रा द्वारा करीब 400 जरुरतमंद गरीब, निशक्त, विधवा व विकलांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया़ मौके पर प्रो मिश्रा के पुत्र झारखंड (देवघर)के नेत्र चिकित्सक डाॅ निलेंदु दत्त मिश्रा भी उपस्थित थे. अपने संबोधन में नेत्र चिकित्सक डाॅ मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होता है.इसी भावना से प्रेरित हो कर हमलोगों द्वारा भीषण ठंड को देखते हुए यह पुनीत कार्य किया गया है.साथ ही बताया कि मैं अपने पेशा के दौरान भी समाज के लोगों के लिए काफी करने का प्रयास करता रहा हूं . इसके आगे भी कई तरह के जनउपयोगी कार्य करने की चाहत है. जिससे समाज का कल्याण हो सके . मौके पर पतसंडा पंचायत के मुखिया अशोक रविदास, समाजसेवी शिव शंकर केशरी,वार्ड सदस्य रेखा देवी,विभूति सिंह, पुष्पांजलि कुमारी,जानकी देवी,रामजी सिंह,नवल सिंह, डब्लू पांडेय,चुन्नू सिंह,विनोद सिंह,मुकेश दुबे,अभय सिंह,रौशन मिश्रा,प्रकाश झा,बिजयनंदन दीनानाथ के अलावे दर्जनों ग्रामीण व बुद्घिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे.
400 सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण
400 सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण फोटो 9 (कंबल वितरित करते पूर्व प्रो. सह समाजसेवी परमेश्वरी दत्त मिश्रा व अन्य लोग)गिद्धौर. प्रखंड के पतसंडा पंचायत में शनिवार को शिविर लगा कर वार्ड अवकाश प्राप्त प्रो.सह प्रसिद्घ समाजसेवी परमेश्वरी दत्त मिश्रा द्वारा करीब 400 जरुरतमंद गरीब, निशक्त, विधवा व विकलांग लोगों के बीच कंबल […]
