मंजोष पैक्स प्रबंध समिति की बैठक

मंजोष पैक्स प्रबंध समिति की बैठक सिकंदरा. प्रखंड क्षेत्र के मंजोष गांव स्थित पैक्स कार्यालय में शनिवार को मंजोष प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में की गयी़ बैठक के दौरान मंजोष पैक्स में धान खरीद को लेकर चर्चा की गयी़ धान […]

मंजोष पैक्स प्रबंध समिति की बैठक सिकंदरा. प्रखंड क्षेत्र के मंजोष गांव स्थित पैक्स कार्यालय में शनिवार को मंजोष प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में की गयी़ बैठक के दौरान मंजोष पैक्स में धान खरीद को लेकर चर्चा की गयी़ धान खरीद को लेकर नमी मापक यंत्र के अतिशीघ्र खरीद करने का निर्णय लिया गया़ साथ ही धान क्रय केंद्र खोलने के लिये एक निजी गोदाम को किराये पर लेने का भी निर्णय किया गया़ पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने कहा की प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण इस वर्ष पैक्सों के माध्यम से अब तक धान की खरीद प्रारंभ नहीं हो पायी है .़जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है़ इस दौरान उन्होंने धान खरीद में आड़े आ रही अड़चनों को दूर करने के लिये अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने का भरोसा भी सदस्यों को दिलाया . बैठक में सुनील मंडल,अंजय चौरसिया,कुमारी सुधा,रजनी देवी,रूबी देवी समेत प्रबंध समिति के कई सदस्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >