स्कूल की समस्याओं से रूबरू हुए डीएम

स्कूल की समस्याओं से रूबरू हुए डीएम बरहट. प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय कक्ष में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी. उक्त बैठक में जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर विद्यालय की उपलब्धियां और समस्याओं से रूबरू हुए और समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने खेल के मैदान का समतलीकरण,चाहरदिवारी का […]

स्कूल की समस्याओं से रूबरू हुए डीएम बरहट. प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय कक्ष में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी. उक्त बैठक में जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर विद्यालय की उपलब्धियां और समस्याओं से रूबरू हुए और समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने खेल के मैदान का समतलीकरण,चाहरदिवारी का ऊंचाईकरण एवं बहुदेशीय भवन निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीके सिन्हा,जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा,सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित सभी विद्यालय कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >