निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, दर्जन भर शिक्षक गायब

निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, दर्जन भर शिक्षक गायबलखीसराय. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा योजना परशुराम सिंह ने शुक्रवार को कजरा शिक्षांचल के विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रावि रविदास टोला बंद पाया गया. उमवि नवकाडीह उरैन में ज्योति कुमारी गुप्ता व त्रिपुरारी कुमार अनुपस्थित पाये गये. वहीं उत्तम कुमार बगैर किसी सूचना के […]

निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, दर्जन भर शिक्षक गायबलखीसराय. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा योजना परशुराम सिंह ने शुक्रवार को कजरा शिक्षांचल के विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रावि रविदास टोला बंद पाया गया. उमवि नवकाडीह उरैन में ज्योति कुमारी गुप्ता व त्रिपुरारी कुमार अनुपस्थित पाये गये. वहीं उत्तम कुमार बगैर किसी सूचना के 16 दिसंबर से अनुपस्थित थे. उमवि पोखरामा की शिक्षिका सोनारी गौतम बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थीं. सुबह 11.45 तक वर्ग संचालन नहीं हो रहा था. सीआरसी नवकाडीह उरैन में रामरतन सिंह,अमरेंद्र कुमार, सुबोध साह, अजीत कुमार आदि अनुपस्थित थे. यह जानकारी डीपीओ श्री सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >