चेकिंग अभियान में 128 यात्रियों से वसूला जुर्माना……लखीसराय : गुरूवार को किऊल झाझा व जमालपुर – मोकामा रेल खंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में किऊल स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान सीआइटी एस एन झा के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 128 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को हिरासत में लिया गया जिनसे जुर्माना के रूप में 44 हजार 915 रुपये की वसूली की गयी व बिना लगेज बुक कराये समान ले जा रहे 25 यात्रियों से 1हजार 2 सौ पचास रुपये जुर्माना के रूप में वसूली की गयी. इस संबंध में सीआइटी एस एन झा ने बताया कि किउल स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दुरी की ट्रेन में ज्यादातर बिना टिकट के यात्री पाये जाते है विभाग के निर्देश पर राजस्व में इजाफा व बिना टिकट यात्रियों पर नकेल कसने के लिए टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो लगातार चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि यात्री को रेल सुविधा दे रही ळै इसके एवज में यात्री अपने गंतव्य स्थान का टिकट लेकर ही यात्रा करे इससे स्वयं सुरक्षित रहने के अलावे रेल को भी राजस्व दे रहे है.
चेकिंग अभियान में 128 यात्रियों से वसूला जुर्माना......
चेकिंग अभियान में 128 यात्रियों से वसूला जुर्माना……लखीसराय : गुरूवार को किऊल झाझा व जमालपुर – मोकामा रेल खंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में किऊल स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान सीआइटी एस एन झा के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 128 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को हिरासत में लिया […]
