वाद्य यंत्रों के अभाव में छात्रों को नहीं मिल रही संगीत की शिक्षा

वाद्य यंत्रों के अभाव में छात्रों को नहीं मिल रही संगीत की शिक्षाकजरा. स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा में करीब एक महीने पूर्व संगीत शिक्षिका ने विद्यालय में योगदान किया है, परंतु वाद्य यंत्रों के अभाव के कारण बच्चों के बीच संगीत की समुचित पढ़ाई नहीं हो पा रही है. संगीत शिक्षिका पूनम […]

वाद्य यंत्रों के अभाव में छात्रों को नहीं मिल रही संगीत की शिक्षाकजरा. स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा में करीब एक महीने पूर्व संगीत शिक्षिका ने विद्यालय में योगदान किया है, परंतु वाद्य यंत्रों के अभाव के कारण बच्चों के बीच संगीत की समुचित पढ़ाई नहीं हो पा रही है. संगीत शिक्षिका पूनम कुमारी ने बताया कि आवश्यक वाद्य यंत्र हारमोनियम, नाल, तबला आदि की सूची विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शर्मा को दे दी गयी है. परन्तु वाद्य सामग्री मद की राशि के अभाव में वाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो सकी है. कहते हैं विद्यालय प्रधानाध्यापकइस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शर्मा ने बताया कि वाद्य यंत्रों की मद की राशि विद्यालय को उपलब्ध नहीं है. वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए मार्गदर्शन लिया जा रहा है. बच्चे संगीत की शिक्षा ग्रहण कर सकें, इसके लिए माकुल व्यवस्था की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >