जांच टीम पहुंची ढाका मोड़ महाविद्यालय

जांच टीम पहुंची ढाका मोड़ महाविद्यालय बाराहाट. भागलपुर विश्वविद्यालय टीम के साथ डीन के सदस्यों ने शुक्रवार महंत अयोध्या चंद्रशेखर प्रसाद यादव डिग्री कॉलेज का दौरा कर जांच पड़ताल की. अपने दौरे के क्रम में टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय में पठन -पाठन के साथ साथ छात्र-छात्रों को उपलब्ध सुविधा के बारे में महाविद्यालय के […]

जांच टीम पहुंची ढाका मोड़ महाविद्यालय बाराहाट. भागलपुर विश्वविद्यालय टीम के साथ डीन के सदस्यों ने शुक्रवार महंत अयोध्या चंद्रशेखर प्रसाद यादव डिग्री कॉलेज का दौरा कर जांच पड़ताल की. अपने दौरे के क्रम में टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय में पठन -पाठन के साथ साथ छात्र-छात्रों को उपलब्ध सुविधा के बारे में महाविद्यालय के प्राचार्य से लंबी बात चीत की. इस क्रम में टीम में शामिल सदस्यों ने महाविद्यालय के प्रयोगशाला आदी से संबंध जानकारी भी ली.जांच टीम में शामिल सदस्यों ने बताया की अस्थायी संबद्ध प्राप्त महाविद्यालय को स्थायी संबद्ध दिये जाने की बाबत विश्वविद्यालय एवं डीन की टीम महाविद्यालय की जांच पड़ताल कर रही है.जांच टीम में महाविद्यालय निरीक्षक प्रोफेसर आशुतोष प्रसाद , डॉ मनिंदर कुमार,डीन के सदस्य प्रोफेसर तला कृष्ण झा ,पी.के. पोद्दार सहित, एमएलसी मनोज यादव, महाविद्यालय के संरक्षक चंद्रशेखर प्रसाद यादव प्राचार्य अवधेश प्रसाद यादव सहित कई अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >