21 दिसंबर को आदिवासी देंगे धरनालखीसराय. आदिवासी जन जाति संघर्ष समिति स्वयंसेवी संस्थान के द्वारा 21 दिसंबर सोमवार को समाहरणालय के समीप विभिन्न बिंदुओं को लेकर धरना दिया जायेगा. यह जानकारी समिति के सचिव राजेन्द्र कोड़ा ने दी. उन्होंने कहा कि उन लोगों पर प्रशासन बेबजह जुल्म व उन्हें प्रताड़ित करते रहता है. कहा कि कई बार वह उप समाहर्ता महोदय को अपना दुख दर्द सुना चुके हैं, लेकिन कुछ भी लाभ नहीं मिला. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ भी नही मिल रहा है. बिचौलिये कागजात पर कार्य दिखा राशि की बंदरबांट कर रहे हैं, जिन को लेकर धरना दिया जायेगा.
21 दिसंबर को आदिवासी देंगे धरना
21 दिसंबर को आदिवासी देंगे धरनालखीसराय. आदिवासी जन जाति संघर्ष समिति स्वयंसेवी संस्थान के द्वारा 21 दिसंबर सोमवार को समाहरणालय के समीप विभिन्न बिंदुओं को लेकर धरना दिया जायेगा. यह जानकारी समिति के सचिव राजेन्द्र कोड़ा ने दी. उन्होंने कहा कि उन लोगों पर प्रशासन बेबजह जुल्म व उन्हें प्रताड़ित करते रहता है. कहा कि […]
