मनाया गया संकल्प दिवस

मनाया गया संकल्प दिवस कामरेड विनोद मिश्रा की मनायी गयी 17वीं पुण्यतिथिरजौन में आयोजित कार्यक्रम में कामरेड को दी गयी श्रद्धांजलि प्रतिनिधि, सोनोभाकपा माले प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को रजौन स्थित विद्यालय के मैदान में पार्टी के पूर्व महासचिव का़ विनोद मिश्रा की 17वीं पुण्यतिथि मनायी गयी़ पार्टी सदस्यों ने इस पुण्यतिथि को […]

मनाया गया संकल्प दिवस कामरेड विनोद मिश्रा की मनायी गयी 17वीं पुण्यतिथिरजौन में आयोजित कार्यक्रम में कामरेड को दी गयी श्रद्धांजलि प्रतिनिधि, सोनोभाकपा माले प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को रजौन स्थित विद्यालय के मैदान में पार्टी के पूर्व महासचिव का़ विनोद मिश्रा की 17वीं पुण्यतिथि मनायी गयी़ पार्टी सदस्यों ने इस पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए पार्टी के हितों के लिए संकल्प लिया़ पार्टी के प्रखंड सचिव वासुदेव राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित जिला सचिव शंभु शरण सिंह सहित तमाम सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर शहिद साथियो को श्रद्धांजलि दिया फिर सबो ने बारी बारी से का़ बिनोद मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया़ श्रद्धांजलि के बाद जिला सचिव ने बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी सदस्यों व समर्थको को संबोधित करते हुए कहा कि 17 वर्ष पूर्व 18 दिसंबर 1998 को लखनऊ केंद्रीय कमेटी की बैठक के दौरान हमने अपने कामरेड को खो दिया था परंतु उनकी बाते आज भी हमारे लिए प्रेरणा के श्रोत है़ उन्होंने कहा था कि वक्त को पकड़ो,पार्टी का विस्तार करो और कम्युनिष्ट आंदोलन को शक्तिशाली बनाओ़ उनके इस कथन को अंजाम देने हेतु हमे संकल्प लेना होगा तभी हम उन्हें सच्ची श्रद्घांजलि दे सकेंगे़ वासुदेव राय ने कहा कि आज हम सभी सदस्य यह संकल्प ले कि हम उनके सपनो को पूरा करेंगे़ श्री राय ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला़ मौके पर सत्येंद्र पासवान, नागेश्वर साह,शुकर शेख, गुरुशरण साह सहित 23 नए लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया़ सुधीर ठाकुर,रतन तूरी, सुरेंद्र यादव, तालो सोरेन,सुनीता देवी,सविता देवी सहित दर्जनों सदस्य कार्यक्रम में शिरकत किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >