रानी सती दादी का जन्मोत्सव मनाया गया झाझा . स्थानीय दादी रानी सती मंदिर प्रांगण में श्रद्घालुओं द्वारा रानी सती दादी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया़ मौके पर श्रद्घालुओं द्वारा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया तथा अत्याधुनिक विद्युत साज -साज्जा किया गया. इस अवसर पर भक्त जनों द्वारा कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया़ रामोतार पोद्दार, राजेंद्र पोद्दार, संजय जलान, संजय बंका समेत कई लोगों ने बताया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक कीर्तन का आयोजन किया गया. आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष इस मौके पर भजन-कीर्तन के अलावे गीत संगीत का आयोजन होता रहा है.
रानी सती दादी का जन्मोत्सव मनाया गया
रानी सती दादी का जन्मोत्सव मनाया गया झाझा . स्थानीय दादी रानी सती मंदिर प्रांगण में श्रद्घालुओं द्वारा रानी सती दादी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया़ मौके पर श्रद्घालुओं द्वारा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया तथा अत्याधुनिक विद्युत साज -साज्जा किया गया. इस अवसर पर भक्त जनों द्वारा कीर्तन भजन का भी […]
