डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी

डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी फोटो : 6(जयंती समारोह का फीता काट तक उद्घाटन करते विद्यालय के संस्थापक रामाकांत सिंह व अन्य.प्रतिनिधि, जमुई पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 131 वीं जयंती गुरूवार को आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक रामाकांत […]

डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी फोटो : 6(जयंती समारोह का फीता काट तक उद्घाटन करते विद्यालय के संस्थापक रामाकांत सिंह व अन्य.प्रतिनिधि, जमुई पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 131 वीं जयंती गुरूवार को आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक रामाकांत सिंह ने फीता काट कर किया. मौके पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने पूरे विश्व में बिहार का नाम रोशन करने का काम किया था. वे लोगों को अनुशासित रहने और एक अच्छा नागरिक बनने की हर हमेशा सलाह देते थे. उन्होंने कई बार अपनी बुद्धि का लोहा मनवाया था. इस दौरान बाल मेला का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य महेश कुमार सिंह,शिक्षक मनोज कुमार सिंह,पंकज कुमार,सुशील कुमार,डी राणा आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर स्थानीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डा. मनोज कुमार सिन्हा व प्राचार्य डा. अजय कुमार सिंह तथा शिक्षकों ने ने राजेंद्र बाबू के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक श्री सिन्हा ने कहा कि हमसबों को नि:स्वार्थ भाव से डाॅ राजेंद्र बाबू की तरह देश की सेवा करनी चाहिए. उन्होंने देश के प्रति प्रेम की भावन विकसित करने का आह्वान किया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >