चुनाव को लेकर वाहनों की धर पकड़ शुरू

चुनाव को लेकर वाहनों की धर पकड़ शुरू फोटो : 4(केकेएम कॉलेज परिसर में खड़ी वाहन.प्रतिनिधि, जमुई आगामी 12 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वाहनों की धर पकड़ शुरू कर दी गयी है. वाहनों की धर पकड़ के लिए सभी प्रखंडों में भी अभियान चलाया जा रहा है. इस […]

चुनाव को लेकर वाहनों की धर पकड़ शुरू फोटो : 4(केकेएम कॉलेज परिसर में खड़ी वाहन.प्रतिनिधि, जमुई आगामी 12 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वाहनों की धर पकड़ शुरू कर दी गयी है. वाहनों की धर पकड़ के लिए सभी प्रखंडों में भी अभियान चलाया जा रहा है. इस बाबत वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि चुनाव कार्य में प्रयोग हेतु बस, ट्रक, मिनी ट्रक, बोलेरो, जीप, मैजिक, सवारी गाड़ी, वीआइपी कार, ट्रैक्टर, टेलर व मोटरसाइकिल की धर पकड़ की जा रही है. उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य में कुल 2300 से अधिक वाहनों को पूरे जिले में लगाया जायेगा.जिसमें 290 बस,275 ट्रक/मिनी ट्रक, 858 बोलेरो/जीप/मैजिक/सवारी गाड़ी, 20 वीआईपी कार, 580 ट्रैक्टर/टेलर तथा 300 मोटरसाइकिल शामिल हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि इन वाहनों से शहरी मतदान दल,अर्द्ध सैनिक बल,रिंग सर्विस,पुलिस बल,दूरस्थ मतदान दल,गश्ती दल,सेक्टर दंडाधिकारी,माइक्रो ऑर्ब्जबर,सेक्टर पदाधिकारी आदि को मतदान केंद्र तक भेजने हेतु लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि दिनांक 9 अक्तूबर तक वाहनों की चुनाव कार्य हेतु धर पकड़ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >