मेदनीचौकी थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग

मेदनीचौकी थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग मेदनीचौकी. बुधवार को विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त बनाने को लेकर मेदनीचौकी थाना के समीप एनएच 80 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सभी आने जाने वाले चार पहिये वाहन व दुपहिये वाहन को रोक कर उनका सघन जांच किया गया. इस क्रम […]

मेदनीचौकी थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग मेदनीचौकी. बुधवार को विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त बनाने को लेकर मेदनीचौकी थाना के समीप एनएच 80 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सभी आने जाने वाले चार पहिये वाहन व दुपहिये वाहन को रोक कर उनका सघन जांच किया गया. इस क्रम में पार्टी के मुख्य कार्यालय से राजद प्रत्याशी के चुनाव सामग्री ला रहे वाहन को देर तक रोक कर रखा गया. बाद में संतुष्ट होने पर वाहन को मुक्त किया गया. मंगलवार को पुलिस की तत्परता के कारण हम पार्टी के कार पर लदे बैनर, पोस्टर, हैंडविल आदि को पुलिस ने जब्त किया था. बाद में जब्त सामग्री तारापुर से हम पार्टी के प्रत्याशी शकुनी चौधरी का निकला. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आपत्ति जनक सामग्री के रोक थाम के लिए शुरू किया गया है. आम नागरिकों को इससे कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पुलिस सचेत है.प्रखंड स्तरीय कोषांग का गठनसूर्यगढ़ा. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के पत्रांक 1901 दिनांक 3 अक्तूबर 2015 के निर्देश के आलोक मे बुधवार को सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के नियोजित शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण को लेकर बीआरसी अलीनगर में प्रखंड स्तरीय कोषांग का गठन किया गया है. इसके तहत नियोजित शिक्षक निर्देशित प्रपत्र की पांच कॉपी में भर कर सेवा पुस्तिका के साथ नियोजन प्रपत्र, योगदान साक्ष्य, शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशिक्षण पत्र की छायाप्रति के साथ ही अपने संकुल में जमा करेंगे. जहां से सीआरसी द्वारा प्रपत्र भर कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर सीआर सीसी श्री प्रसाद , सजन कुमार, वरुण कुमार, अरुण कुमार, निर्भय कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >