देश के पीएम 10 लाख का सूट पहनते हैं : रामचंद्र प्रसाद

चानन : सोमवार को प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के पूर्व सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी देश में परिवर्तन लाना चाहती है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हर मजदूरों को काम, हर किसान को खेतों तक पानी, बच्चों के […]

चानन : सोमवार को प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के पूर्व सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी देश में परिवर्तन लाना चाहती है.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हर मजदूरों को काम, हर किसान को खेतों तक पानी, बच्चों के लिए शिक्षा तथा गरीबों को सिर छुपाने के लिए घर उपलब्ध कराया जायेगा.

श्री सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने को चाय बेचने वाला का बेटा कहते हैं लेकिन वह दस लाख रुपये का सूट पहनते हैं. पीएम के इशारे पर देश के मीडिया कर्मी को खरीदा गया जो उनके लिए कार्य करते हैं.

प्रचार प्रसार की राजनीति करने वाले देश के प्रधान मंत्री पूंजीपतियों के रहनुमा बने बैठे हैं. लालू -नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों राजनेता समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं.

श्री सिंह ने 60 वर्ष पूरा कर चुके बुजुर्गो को पेंशन देने की वकालत की. नीतीश ने पूर्व के चुनाव में जनता से वायदा किया था कि सभी गरीबों को सरकारी स्तर से जमीन उपलब्ध करायेंगे लेकिन यह कार्य पूरा नहीं हो सका. भाकपा के जिला सचिव जितेंद्र कुमार ने नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी की नजर तानाशाह की है. देश के करोड़ों लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >