बाइक के धक्के से महिला की मौत

रामगढ़ चौक : शेखपुरा-लखीसराय के मुख्य मार्ग के रामगढ़ चौक के समीप बिहार ग्रामीण बैंक के नजदीक बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. बाइक चालक को पुलिस हिरासत में लिया है. वहीं मृतक के परिजनों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, शेखपुरा की ओर तेज […]

रामगढ़ चौक : शेखपुरा-लखीसराय के मुख्य मार्ग के रामगढ़ चौक के समीप बिहार ग्रामीण बैंक के नजदीक बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. बाइक चालक को पुलिस हिरासत में लिया है.

वहीं मृतक के परिजनों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, शेखपुरा की ओर तेज गति से आ रहे एक बाइक चालक ने रामगढ़ चौक निवासी अनिल रजक की पत्नी उषा देवी (45 वर्ष) को सड़क पार करते समय ठोकर मार दी.

वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल को इलाज के लिए रामगढ़ पीएचसी ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ते चिकित्सकों ने उसे लखीसराय भेजा. वहां से उसे पटना रेफर किया गया. पटना जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >