प्रत्याशियों ने पढ़ा आचार संहिता का पाठ

प्रतिनिधि : लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा सूर्यगढ़ा व लखीसराय के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के साथ गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी भवन के मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी गोपाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैक में जिलाधिकारी श्री मीणा ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव संपन्न होने तक चुनाव आयोग […]

प्रतिनिधि : लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा सूर्यगढ़ा व लखीसराय के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के साथ गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी भवन के मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी गोपाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.

बैक में जिलाधिकारी श्री मीणा ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव संपन्न होने तक चुनाव आयोग द्वारा बनाये गये आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालने करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी बिना अनुमति के वाहन का उपयोग, कार्यालय खोलने, सभा करने या जुलूस निकालने का कार्य नहीं करें. उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी से इसकी अनुमति अवश्य लें. प्रत्याशी चुनाव में होने वाले खर्च का हिसाब किताब भी सही से रखें.

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए अपना प्रचार करें. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी प्रत्याशियों को आचार आदर्श संहिता के गाइड लाइन की जानकारी भी दी. मौके पर एसडीओ अंजनी कुमार सहित चुनाव पर्यवेक्षक मौजूद थे. वहीं दोनों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराने वाले सभी 29 प्रत्याशी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >