यात्रियों ने अपराधी को पीटा, की खूब पटाई लुटेरे का सदर अस्पताल में किया गया इलाज

प्रतिनिधि : लखीसराय गया-किऊल रेल मार्ग पर सिरारी-लखीसराय रेलवे स्टेशन के बीच किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन में आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने जमकर लूटपाट की. हालांकि लूटपाट करके भाग रहे अपराधियों में से एक को रेल यात्रियों ने धर दबोचा और उसे लखीसराय जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गया […]

प्रतिनिधि : लखीसराय गया-किऊल रेल मार्ग पर सिरारी-लखीसराय रेलवे स्टेशन के बीच किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन में आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने जमकर लूटपाट की.

हालांकि लूटपाट करके भाग रहे अपराधियों में से एक को रेल यात्रियों ने धर दबोचा और उसे लखीसराय जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गया से किऊल आ रही 53630 डाउन पैसेंजर ट्रेन में शेखपुरा में आधा दर्जन अपराधी सवार हुए.

ट्रेन के कछियाना हॉल्ट से खुलने के बाद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट करनी शुरू कर दी तथा कुरौता हॉल्ट पर ट्रेन के रूकने पर उतर कर भाग निकले.

इस दौरान अपराधियों के भागने के क्रम में रेल यात्रियों ने एक अपराधी को धड़ दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. ट्रेन के लखीसराय पहुंचने पर रेल यात्रियों ने पकड़े गये लुटेरे को जीआरपी को सौंप दिया. पिटाई से घायल लूटेरे का पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. गिरफ्तार लुटेरा लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के विक्कम गांव निवासी झुना राम का पुत्र पारो राम बताया जाता है.

घटना के संबंध में रेल पुलिस अधीक्षक उमांशकर प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो लोगों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिनके पास से एक मोबाइल एवं 5 हजार रुपये की लूट हुई है. उन्होंने कहा एक लूटेरे को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >