जिला बीस सूत्री की बैठक आयोजित

लखीसराय :बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन के सभागार में बिहार विधानसभा के जिला बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने की. क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर परिषद लखीसराय तथा नगर पंचायत बड़हिया में विभिन्न चौक-चौराहों व रेलवे स्टेशनों पर हाई मास्ट लाइट […]

लखीसराय :बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन के सभागार में बिहार विधानसभा के जिला बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने की.

क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर परिषद लखीसराय तथा नगर पंचायत बड़हिया में विभिन्न चौक-चौराहों व रेलवे स्टेशनों पर हाई मास्ट लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का निर्णय लिया गया. जिस पर डीएम श्री सिंह ने रेलवे पदाधिकारियों से बात कर समस्या हल करने की बात कही.

नगर परिषद लखीसराय के लाली पहाड़ी का सौंदर्यीकरण व सड़क निर्माण करने, बरसात के मौसम में जलजमाव होने को लेकर कवैया रोड के किनारे नाला निर्माण करने, जिले के तालाब के पास हाई मास्ट लाइटिंग की व्यवस्था करने, लखीसराय नगर परिषद के वार्ड नंबर 03, 04 व 05 में में जहां नाला का निर्माण नहीं हुआ है वहां नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया गया.

मौके पर डीडीसी रमेश कुमार, लखीसराय नप अध्यक्ष शशि देवी, वरीय उपसमाहर्ता मुकेश अग्रवाल, बड़हिया नपं अध्यक्ष बसंती देवी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी, नपं कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >