पैक्स चुनाव : संतोष बने पैक्स अध्यक्ष

सूर्यगढ़ा : बीते मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान क राया गया और बुधवार को उसकी मतगणना प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की देख-रेख में संपन्न हुई. मतगणना के बाद संतोष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पांच मतों से जीत हासिल की. इस बाबत बीडीओ श्री […]

सूर्यगढ़ा : बीते मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान क राया गया और बुधवार को उसकी मतगणना प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की देख-रेख में संपन्न हुई.

मतगणना के बाद संतोष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पांच मतों से जीत हासिल की. इस बाबत बीडीओ श्री प्रभाकर ने बताया कि कुल 373 में से 292 मत डाले गये थे.

मतगणना में विजयी संतोष कुमार को 138 मत प्राप्त हुआ. इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार को 133 मत प्राप्त हुए. वहीं बबन मंडल को सात व महरनियां देवी को पांच मत प्राप्त हुए. नौ मत बोगस प्राप्त हुए. सर्वाधिक 138 मत प्राप्त कर संतोष कुमार पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए.

बीडीओ श्री प्रभाकर ने बताया कि संतोष को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया. विजयी संतोष के समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर अपनी खुशी व्यक्त की.

त्न कछियाना पैक्स के सदस्य बने ब्रजेश : लखीसराय. कछियाना पैक्स के सदस्य पद के उम्मीदवार की मतगणना बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में हुई. इस दौरान सदर प्रखंड पुलिस छावनी में तब्दील थी. भारी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में ब्रजेश कुमार ने अजीत कुमार को पराजित किया व सदस्य पद पर काबिज हुए. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने बताया कि पैक्स चुनाव में दो सदस्य पद के उम्मीदवार के बीच चुनाव कराया गया. चुनाव में 888 मतदाताओं में से 369 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. जिसमें ब्रजेश कुमार ने 205 मत तथा अजीत कुमार को 156 मत मिले व 8 मत रद्द हुए. मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी श्री मधुप ने ब्रजेश कुमार को प्रमाण पत्र दिया. प्रमाण पत्र लेकर निकलते ही कछियाना पंचायत के लोगों ने निर्वाचित सदस्य को फूल माला पहना कर जुलूस निकाला. मौके पर गोपाल कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >