बैठक की सफलता को ले विमर्श

लखीसराय:मंगलवार को किऊल धर्मशाला के प्रांगण में महागंठबंधन के घटक दल राजद, जदयू एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने बैठक कर आगामी 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में होने वाले बैठक को लेकर बुधवार को लखीसराय के नगर भवन में आयोजित होने वाले महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक की सफलता के लिए विचार-विमर्श किया. […]

लखीसराय:मंगलवार को किऊल धर्मशाला के प्रांगण में महागंठबंधन के घटक दल राजद, जदयू एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने बैठक कर आगामी 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में होने वाले बैठक को लेकर बुधवार को लखीसराय के नगर भवन में आयोजित होने वाले महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक की सफलता के लिए विचार-विमर्श किया.

बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष प्रह्वाद यादव ने की. बैठक को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठा कर पूरे बिहार वासियों का अपमान किया है. आगामी 30 अगस्त को गांधी मैदान में बिहार की जनता अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इसका जवाब देने का काम करेगी.

उन्होंने कहा कि महागंठबंधन के तीनों घटक दल के जिले के कार्यकर्ता एक साथ लखीसराय के नगर भवन में एकत्रित होकर गांधी मैदान में होने वाली सभा की सफलता की तैयारी पर अपनी-अपनी राय देंगे. पीएम को यह शोभा नहीं देता कि वे आरजेडी व जेडीयू के अर्थ का अनर्थ निकाल कर अपनी पद की गरिमा को धूमिल करें. बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि रामानंद मंडल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सहित देवेंद्र प्रसाद सिंह, कैलाश प्रसाद कुशवाहा, रामजी पासवान, शिव कुमार शिव, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >