सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी चरम पर

फोटो संख्या 14 चित्र परिचय- जदयू सम्मेलन के लिए बनाया जा रहा पंडाल सूर्यगढ़ा. 26 जुलाई को स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 80 किनारे मध्य विद्यालय जकड़पुरा-जगदीशपुर के आगे जदयू द्वारा सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की जा रही है. प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह जदयू नेता संजय महतो ने बताया कि […]

फोटो संख्या 14 चित्र परिचय- जदयू सम्मेलन के लिए बनाया जा रहा पंडाल सूर्यगढ़ा. 26 जुलाई को स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 80 किनारे मध्य विद्यालय जकड़पुरा-जगदीशपुर के आगे जदयू द्वारा सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की जा रही है. प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह जदयू नेता संजय महतो ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए सूर्यगढ़ा प्रखंड को 6 जोन रामपुर, कजरा, मेदनीचौकी, पीरीबाजार, माणिकपुर नदी, कान्ही आदि में बांट कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की सफलता की जम्मेवारी दी गयी है. इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले चानन एवं पिपरिया प्रखंड से कार्यकर्ताओं की भागीदारी की जिम्मेवारी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष को सौंपी गयी है. सम्मेलन में लगभग 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजवंशी महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे. विधानसभा सम्मेलन द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल कर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी. नीतीश जी के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के कार्यों की समीक्षा की जायेगी. सम्मेलन स्थल पहुंचने में कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी नहीं हो इसकी व्यवस्था की गयी है. रविशंकर सिंह अशोक ने बताया कि विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है. चुनाव को देखते हुए विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है ताकि चुनावी तैयारी को सही रूप से क्रियान्वित किया जा सके. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो कमरुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष ऋषि साव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय आनंद आदि सम्मेलन की सफलता के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >