फोटो संख्या 07चित्र परिचय- पेंशनरों को ब्लड प्रेशर चेक करते डॉ आलोक कुमार लखीसराय. रविवार को पेंशनर समाज के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक पीबी उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने की. सचिव बालेश्वर शर्मा ने सदस्यों का स्वागत एवं बैठक का संचालन किया. राज्य निदेशक के सदस्य सह जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह ने सभी सदस्यों की समस्याओं का निदान एवं निराकरण किया. बैठक के बाद हड्डी रोग चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने सभी सदस्यों का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच किया. स्वास्थ्य जांच की. उन्होंने कहा कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में कंपनी द्वारा एक मशीन आयेगी, जो बतायेगी कि आपके शरीर में कितना कै ल्सियम है और कौन सी बीमारी है. यह जांच मशीन पटना में है. इसके सिवाय कहीं नहीं है. इसकी जांच की राशि दो से तीन हजार रुपये होती है. लेकिन यहां जांच शिविर में लोगों की नि:शुल्क जांच होगी. शिविर में 50 व्यक्ति की जांच की अनिवार्यता है. बैठक में नागेश्वर शर्मा, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव झा, बालेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी, गणेश शंकर सिंह आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने किया.
बैठक में पेंशनरों की हुई स्वास्थ्य जांच
फोटो संख्या 07चित्र परिचय- पेंशनरों को ब्लड प्रेशर चेक करते डॉ आलोक कुमार लखीसराय. रविवार को पेंशनर समाज के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक पीबी उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने की. सचिव बालेश्वर शर्मा ने सदस्यों का स्वागत एवं बैठक का संचालन किया. राज्य निदेशक के सदस्य सह जिला […]
