प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक

लखीसराय. जिले के चानन प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मननपुर में शनिवार को पेंशनर समाज के प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता हंसराज यादव ने की. बैठक में नागेश्वर मोदी द्वारा योग के माध्यम से व्यायाम करने से सभी उम्र में ताजगी रहने की बात कही गयी. संयुक्त सचिव बाल्मिकी सिंह […]

लखीसराय. जिले के चानन प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मननपुर में शनिवार को पेंशनर समाज के प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता हंसराज यादव ने की. बैठक में नागेश्वर मोदी द्वारा योग के माध्यम से व्यायाम करने से सभी उम्र में ताजगी रहने की बात कही गयी. संयुक्त सचिव बाल्मिकी सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 के पहली जनवरी से पूर्व पेंशन धारी को ग्रेड पे का लाभ उच्च न्यायालय के द्वारा फैसला आने के बाद मिल पायेगा. मौके पर सचिव जगन्नाथ साव, बांके बाबू, कालेश्वर मोदी, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >