फोटो संख्या 27चित्र परिचय- एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की नयी कमेटी का चुनावपूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा को प्रांत की ओर से बनाया गया जिला प्रभारीलखीसरायरविवार को नया बाजार स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई. अध्यक्षता संजीव कुमार अंबष्ठ ने की. बैठक मे जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित हुए. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने पिछले वर्ष के कार्यकाल का ब्योरा दिया. कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने आय व्यय की विवरणी प्रस्तुत की. इसके बाद राजेश ने नयी कमेटी के गठन के लिए अपना इस्तीफा सौंपा. कमेटी के गठन को लेकर जयनारायण प्रसाद को चुनाव पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया. संगठन के नये पदाधिकारियों क ा चुनाव कराया गया. अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य, जिला सचिव रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार निराला, उप सचिव अनिल कुमार शर्मा, जिला सूचना मंत्री दिलीप कुमार, जिला उप सूचना मंत्री अनय कुमार, जिला प्रवक्ता मदन कुमार गुप्ता व मीडिया प्रभारी अभिमन्यु कुमार को बनाया गया. जिला सलाहकार समिति में विभिन्न प्रखंडों से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया. बेंजामिन जयपाल को जिला सलाहकार समिति का अध्यक्ष, चानन से अनिल कुमार, हलसी से मुकेश कुमार,सूर्यगढ़ा से एस के अंबष्ठ, दक्षिणी क्षेत्र लखीसराय से विकास कुमार एवं उत्तरी क्षेत्र से गोपाल कुमार पांडेय को जिला सलाहकार समिति में चुना गया. पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा को प्रांत की ओर से जिला प्रभारी बनाया गया है. नव निर्वाचित सदस्यों को फूल माला पहना कर सम्मान करते हुए बधाई दी गयी.
धर्मेंद्र आर्य बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष
फोटो संख्या 27चित्र परिचय- एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की नयी कमेटी का चुनावपूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा को प्रांत की ओर से बनाया गया जिला प्रभारीलखीसरायरविवार को नया बाजार स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई. अध्यक्षता संजीव कुमार अंबष्ठ ने की. बैठक मे जिले […]
