संघर्ष मोरचा का संकल्प सभा का आयोजन

फोटो संख्या 17चित्र परिचय- सभा में उपस्थित शिक्षकेतर कर्मी प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ावित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा विद्यालय पटना के अध्यक्ष रामविनेश्वर सिंह, महासचिव जयनारायण सिंह के आह्वान पर शनिवार को स्थानीय जनता महाविद्यालय व इंटर कॉलेज अमरपुर में एक दिवसीय पठन-पाठन कार्य बंद रहा तथा मध्य विद्यालय में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. आयोजित सभा […]

फोटो संख्या 17चित्र परिचय- सभा में उपस्थित शिक्षकेतर कर्मी प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ावित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा विद्यालय पटना के अध्यक्ष रामविनेश्वर सिंह, महासचिव जयनारायण सिंह के आह्वान पर शनिवार को स्थानीय जनता महाविद्यालय व इंटर कॉलेज अमरपुर में एक दिवसीय पठन-पाठन कार्य बंद रहा तथा मध्य विद्यालय में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. आयोजित सभा की अध्यक्षता प्राचार्य राजेंद्र व इंदू भूषण ने की. इस बाबत सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, पांच वर्षों के बकाया अनुदान का एक साथ भुगतान, धारा 56, 60 को निरस्त कर पूर्व की तरह अनुदान वितरण, शिक्षा कर्मियों का सेवानिवृत्त का उम्र 65 वर्ष करने, इंटरमीडिएट एवं संबद्ध डिग्री महाविद्यालय का अधिग्रहण अंगीभूतीकरण आदि सवालों को लेकर चर्चा की गयी. जिसको लेकर 16 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना, 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना, 29 जुलाई को सामूहिक उपवास पर रह कर विरोध प्रदर्शन करेंगे व तीन अगस्त को विधानमंडल का अनिश्चितकालीन घेराव तथा जेल भरो तथा अपनी मांगों को लेकर गांधी मैदान पहुंचने पर विचार विमर्श किया गया. मौके पर चंद्रदेव यादव, विपिन कुमार, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, सूर्यनारायण साव, रामशंकर नीरज आदि शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. विद्युत चोरी का मामला दर्ज सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में अवैध रूप से विद्युत चोरी कर विद्युत ऊर्जा खपत करने को लेकर बिहार पावर विद्युत आपूर्ति प्राइवेट लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर रंजीत कुमार के बयान पर लक्ष्मीपुर गांव निवासी भुवनेश्वर मंडल एवं मोती मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >