डाक मेला में दी डाकघर की योजनाओं की जानकारी

लखीसराय : शुक्रवार को स्थानीय केआरके हाई स्कूल में सहायक डाक अधीक्षक लखीसराय अनुमंडल मनोज कुमार द्वारा शाखा डाकघर एवं उप बचत खाता समग्र डाक व्यवसाय के लिए डाक मेला का आयोजन किया गया. इसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि भारतीय डाक विभाग में भी एटीएम के […]

लखीसराय : शुक्रवार को स्थानीय केआरके हाई स्कूल में सहायक डाक अधीक्षक लखीसराय अनुमंडल मनोज कुमार द्वारा शाखा डाकघर एवं उप बचत खाता समग्र डाक व्यवसाय के लिए डाक मेला का आयोजन किया गया. इसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि भारतीय डाक विभाग में भी एटीएम के माध्यम से भारत के किसी भी कोने से रुपये निकाला जा सकता है, भारतीय डाक विभाग का 16 सौ एटीएम मार्च तक लगाया जा चुका है.

लखीसराय मुख्य डाकघर में भी एटीएम की सुविधा जल्द बहाल कर दी जायेगी. जो शाखा डाकपाल अच्छे से काम करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा. मनोज कुमार ने शाखा डाकपालों एवं ग्राहकों को प्रधानमंत्री की अहम योजना सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया. अंत में डाकपाल लखीसराय रामशंकर प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >