मेदनीचौकी. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में भजन संध्या का आयोजन किया गया है. बड़ी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि मां भवानी जागरण ग्रुप के कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसमें गायक के रूप में अजय भवानी, तबला वादक किशोर शर्मा, नाल वादक रत्नेश मिश्र, बैंजो वादक मनोज मिश्र, ऑर्गन पर खीरू साथ देंगे. सर्मपण का दूसरा नाम प्रेम है : कंचन बहन फोटो संख्या 10चित्र परिचय- प्रवचन करती कंचन बहन प्रतिनिधि, मेदनीचौकीपरमात्मा से किस प्रकार प्रेम करना चाहिए यह गोपियों का जीवन सिखाता है. सांसारिक प्रेम में वासना समाया है. लेकिन परमात्मा सिर्फ सर्मपण चाहता है. मंगलवार को बड़ी दुर्गा स्थान में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में कंचन बहन ने कहा कि जिसने परमात्मा से सच्चा प्रेम करना सीख लिया है, वह कभी जीवन के खेल में पराजित नहीं हो सकता. प्रेम विश्व बंधुत्व की सीढ़ी है. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिप अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल, व्यवसायी श्रवण कुमार अग्रवाल, कविता बहन, रीता बहन, निखिल अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, चंद्रकांत कुमार, राजकुमार भाई पटेल द्वारा व्यवस्था में सहयोग किया जा रहा था. श्रवण कुमार अग्रवाल के आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम किया गया.
गुरुवार को भजन संध्या
मेदनीचौकी. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में भजन संध्या का आयोजन किया गया है. बड़ी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि मां भवानी जागरण ग्रुप के कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसमें गायक के रूप में अजय भवानी, तबला वादक किशोर शर्मा, नाल […]
