चार कमरा में पढ़ते हैं 1700 बच्चे

शिक्षकों व कमरों की कमी से जूझ रहा है अमरपुर प्लस टू उच्च विद्यालय विज्ञान विषय में एक भी शिक्षक नहीं फोटो संख्या 09- प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर का भवन फोटो संख्या 10- अर्द्ध निर्मित भवन प्रतिनिधि, मेदनीचौकीप्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राएं बिना विज्ञान शिक्षक के पढ़ाई कर रहे […]

शिक्षकों व कमरों की कमी से जूझ रहा है अमरपुर प्लस टू उच्च विद्यालय विज्ञान विषय में एक भी शिक्षक नहीं फोटो संख्या 09- प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर का भवन फोटो संख्या 10- अर्द्ध निर्मित भवन प्रतिनिधि, मेदनीचौकीप्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राएं बिना विज्ञान शिक्षक के पढ़ाई कर रहे हैं. वर्ष 2013 से ही प्लस टू की परीक्षा में यहां के छात्र-छात्राएं शरीक हो रहे हैं. वर्ष 2015 में विज्ञान के 140 तथा कल के 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 11वीं कक्षा में विज्ञान के 113 तथा कला के 30 विद्यार्थी नामांकित हैं. विज्ञान संकाय में एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है. विद्यार्थी भौतिकी, रसायन, गणित की कक्षा के लिए तरस रहे हैं. आस-पास कोचिंग की भी व्यवस्था नहीं है. यही वजह है कि बीते वर्ष 2014 में विज्ञान के 74 छात्रों ने वार्षिक परीक्षा दी जिनमें महज 46 ही उत्तीर्ण हो सके. प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्णदेव सिंह ने बताया कि प्लस टू कक्षा के लिए कला संकाय में महज चार विषयों के शिक्षक उपस्थित हैं. इनमें अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र और अंगरेजी है. हिंदी जैसे विषय के भी शिक्षक नहीं है. विज्ञान में एक भी शिक्षक नहीं है. जगह की कमी है. प्लस टू का भवन अर्द्धनिर्मित है. वर्तमान में चार कमरों में 17 सौ बच्चे पढ़ते हैं. खेल मैदान को अतिक्रमित बना लिया लिया गया है लेकिन चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण अवारा पशु मैदान को गंदा कर देते हैं. परिसर में चार चापानल चालू अवस्था में है लेकिन इनमें से एक का भी पानी पीने के लायक नहीं है. शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है. छात्राओं व शिक्षकों के लिए शौचालय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >