कजरा. मध्य विद्यालय लठिया में मुखिया संतोष कोड़ा, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव के द्वारा डीइओ को उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा तीन कमरे के जगह दो कमरे का निर्माण, शौचालय निर्माण की राशि की निकासी के बाद शौचालय निर्माण नहीं कराये जाने व विद्यालय में नामांकित 274 विद्यार्थियों में से मात्र 99 विद्यार्थियों के बीच प्रति विद्यार्थी 200 रुपये का कमीशन लेकर पोशाक राशि का वितरण किये जाने आदि मामलों को लेकर जांच की मांग की है. मुखिया व सचिव ने कहा कि विद्यालय के प्रभारी राजदेव पासवान द्वारा सचिव के जाली हस्ताक्षर कर बैंक से राशि की निकासी कर ली है. इसके अलावा वित्तीय प्रभार दिये बिना दिसंबर से बिना शिक्षांचल व विद्यालय को सूचना दिये प्रभारी श्री पासवान अनुपस्थित रह रही है. इसके कारण उक्त विद्यालय के रसोइया रुबिया देवी, पार्वती देवी, कमेश्वरी देवी व सीता देवी के साथ अध्यक्ष पार्वती देवी व सचिव मिनती देवी ने चावल को सड़ने को लेकर शिक्षांचल कजरा में आवेदन देते हुए एमडीएम को चालू करने की शिक्षांचल के बीइओ कमलेश कुमार से गुहार लगायी है. डीइओ त्रिलोकी प्रसाद सिंह ने दिये गये ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए पत्रांक 413 दिनांक 18/03/15 को विद्यालय प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है. इस संबंध में बीइओ कमलेश कुमार ने बताया कि स्थल जांच कर पूरी मामले की जानकारी ली जायेगी.
डीइओ ने प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
कजरा. मध्य विद्यालय लठिया में मुखिया संतोष कोड़ा, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव के द्वारा डीइओ को उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा तीन कमरे के जगह दो कमरे का निर्माण, शौचालय निर्माण की राशि की निकासी के बाद शौचालय निर्माण नहीं कराये जाने व विद्यालय में नामांकित 274 विद्यार्थियों में से मात्र 99 […]
