एटीएम कार्ड बदलकर खाता से राशि निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 8:03 PM
सूर्यगढ़ा.स्थानीय बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम के समीप राशि निकालने गयी महिला से धोखाधड़ी कर खाते से राशि की निकासी कर ली गयी. इस बाबत मौला नगर निवासी मो तसलीम ने बताया कि उनकी पत्नी इशरत जहां बीते छह फरवरी को सूर्यगढ़ा बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम से राशि निकालने के लिए गयी. जानकारी के […]
सूर्यगढ़ा.स्थानीय बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम के समीप राशि निकालने गयी महिला से धोखाधड़ी कर खाते से राशि की निकासी कर ली गयी. इस बाबत मौला नगर निवासी मो तसलीम ने बताया कि उनकी पत्नी इशरत जहां बीते छह फरवरी को सूर्यगढ़ा बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम से राशि निकालने के लिए गयी. जानकारी के अभाव में उसने एटीएम से राशि निकासी के लिए दूसरे से मदद ली. इसी क्रम में इनका एटीएम कार्ड नंबर को बदल कर सुशीला देवी नामक महिला का एटीएम कार्ड थमा दिया गया. कुछ दिन बाद जब पुन: राशि निकालने की आवश्यकता पड़ी तो जांच करवाने पर पता चला कि उनका एटीएम कार्ड बदल लिया गया है. इस क्रम में उनके खाता संख्या 32393876458 से सात फरवरी व 16 मार्च को तीन हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. मामले को लेकर अबतक पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










