पैक्स चुनाव आज, तैयारी पूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2015 7:03 PM
फोटो संख्या 08चित्र परिचय- मतपेटी वितरण के दौरान मतदान कर्मी प्रतिनिधि, मेदनीचौकीपैक्स निर्वाचन 2015 के तहत शुक्रवार को प्रखंड सूर्यगढ़ा में आयोजित चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड के अरमा, कसबा, किरणपुर, चौरा राजपुर व सलेमपुर पश्चिमी पंचायत में पैक्स का चुनाव होना है. मतदान कार्य के लिए गुरुवार को सामग्री कोषांग […]
फोटो संख्या 08चित्र परिचय- मतपेटी वितरण के दौरान मतदान कर्मी प्रतिनिधि, मेदनीचौकीपैक्स निर्वाचन 2015 के तहत शुक्रवार को प्रखंड सूर्यगढ़ा में आयोजित चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड के अरमा, कसबा, किरणपुर, चौरा राजपुर व सलेमपुर पश्चिमी पंचायत में पैक्स का चुनाव होना है. मतदान कार्य के लिए गुरुवार को सामग्री कोषांग प्रभारी पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार की देखरेख में पंचायत सचिव कृष्णनंदन राम आदि द्वारा मतदान कर्मियों के बीच मत पेटिका समेत अन्य आवश्यक समाग्रियों का वितरण किया गया. उक्त पांच पैक्सों के लिए कुल आठ बूथों पर मतदान कार्य होगा. हर बूथ पर तीन-तीन मत पेटी उपलब्ध करायी गयी है. उधर वाहन कोषांग पदाधिकारी सह अंचल निरीक्षक धु्रव कुमार के अनुसार मतदान कार्यक्रम कार्य के लिए कुल छह वाहन उपलब्ध कराये गये हैं. कार्मिक कोषांग द्वारा मतदान दल के सदस्यों के योगदान के बाद उन्हें अग्रिम भुगतान कर डिस्पैच किया गया. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन को वज्र गृह सह मत पेटिका संग्रह कोषांग बनाया गया है जिसके प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रत्नेश कुमार को बनाया गया है. इधर शुक्रवार को मतदान को लेकर उक्त पैक्सों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों द्वारा जनसंपर्क कार्य तेज कर दिया गाय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










