अनुदान वाली मशीनों का सत्यापन कार्य शुरू
लखीसराय. जिले में वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत जिले में कृषि यांत्रिकीकरण मेले में किसानों द्वारा अनुदान पर विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र मशीन खरीदारी का सत्यापन प्रारंभ कर दिया गया है. इस आलोक में डीएओ मनोज कुमार ने जिल के बीएओ, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को निर्देश दिया है कि जिन किसानों द्वारा […]
लखीसराय. जिले में वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत जिले में कृषि यांत्रिकीकरण मेले में किसानों द्वारा अनुदान पर विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र मशीन खरीदारी का सत्यापन प्रारंभ कर दिया गया है. इस आलोक में डीएओ मनोज कुमार ने जिल के बीएओ, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को निर्देश दिया है कि जिन किसानों द्वारा कृषि यांत्रिक मेले में अनुदान पर मशीन की खरीदारी की है, उन किसानों के गांव जाकर मशीन का सत्यापन करें.
जिन किसानों के पास मशीन नहीं दिखे उनके बारे में अविलंब जांच रिपोर्ट दें. जिससे उन किसानों के अनुदान पर रोक लगाया जा सके.
गड़बड़ी पाये जाने वाले क्षेत्र के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार पर भी कार्रवाई की जायेगी. निर्देश के बाद किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया है. यहां बताते चलें कि पिपरिया प्रखंड में आधा दर्जन किसानों ने कृषि विभाग में एक ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि उन्हें पता नहीं, लेकिन उनके नाम पर अनुदान पर मशीन की खरीद कर ली गयी है, जिस पर विभाग हरकत में आया व सत्यापन का आदेश निर्गत किया है.