सभी बीडीओ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,कामकाज प्रभावित

सीवान जिले के बड़हिरया प्रखंड के बीडीओ पर जानलेवा हमले से है आक्रोश लखीसराय : सिवान जिले के बड़हिरया प्रखंड के बीडीओ पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में ग्रामीण विकास विभाग सेवा संघ के आह्वान पर राज्यस्तरीय निर्णयानुसार लखीसराय जिला में भी कार्यरत सभी बीडीओ गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जिला […]

सीवान जिले के बड़हिरया प्रखंड के बीडीओ पर जानलेवा हमले से

है आक्रोश
लखीसराय : सिवान जिले के बड़हिरया प्रखंड के बीडीओ पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में ग्रामीण विकास विभाग सेवा संघ के आह्वान पर राज्यस्तरीय निर्णयानुसार लखीसराय जिला में भी कार्यरत सभी बीडीओ गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जिला ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत सात में से मनरेगा के पांच पीओ को मंगलवार को ही विरमित कर दिया गया है. ऐसे में बीडीओ के भी हड़ताल पर चले जाने से काम काज निष्पादन में परेशानी झेलनी पड़ रही है. समाहरणालय स्थित डीडीसी विनय कुमार मंडल के कार्यालय में पहुंच कर जिले भर के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत सभी छह बीडीओ द्वारा इस संबंध में मांग पत्र सौंप कर हड़ताल पर जाने के निर्णय से अवगत कराया गया. जिसमें लखीसराय सदर प्रखंड के बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, बड़हिया एवं रामगढ़ चौक के बीडीओ विजय कुमार सिंह, सूर्यगढ़ा
बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, चानन बीडीओ राकेश कुमार, हलसी बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, पिपरिया बीडीओ मो अरशद रजा खां शामिल थे. लखीसराय बीडीओ श्री मधुप ने कहा कि बड़हरिया बीडीओ के साथ हुए जानलेवा हमले के बाद इस भययुक्त वातावरण में कार्य करना मुश्किल है. इसके पूर्व भी कई अधिकारियों के साथ इस प्रकार की निंदनीय घटना घट चुकी है. ऐसे घटनाओं पर ठोस कार्रवाई न होने से असामाजिक तत्वों के मनोबल में लगातार वृद्धि हो रही है. इस प्रकार की घटना आगे न हो सके, अधिकारियों को कार्य करने के लिये भयमुक्त वातावरण मिले एवं बड़हरिया बीडीओ पर जानलेवा हमला की घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हो इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया गया है. इस संबंध में डीडीसी ने मांग पत्र को वरीय पदाधिकारियों के पास प्रेषित करने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >