प्राचार्या ने दिया योगदान सिविल सर्जन से व्यवस्था करने की रखी मांग
बीएसइबी बोर्ड के माध्यम से एएनएम अभ्यर्थी का किया जा रहा है काउंसेलिंग
लखीसराय : लगभग दो वर्ष से तैयार एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय भवन मार्च माह से गुलजार हो जायेगा. शहर के नया बाजार पीएचसी के समीप इसका भवन वर्ष 2016 में ही तैयार कर दिया गया है. जबकि संसाधन के अभाव में फिलहाल इसमें पीएचसी स्तरीय प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इस आवासीय एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय के प्राचार्य के रूप में शुक्रवार को संध्या सिंह ने सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद के समक्ष योगदान दे दिया है. इस संबंध में प्राचार्य ने बताया कि 30 एएनएम को प्रशिक्षण दिये जाने का कार्य मार्च माह से प्रारंभ हो जायेगा. जबकि फर्नीचर आदि सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को 10 मार्च तक का डेडलाइन दिया गया है. जबकि कार्यालय संपादन को लेकर प्राचार्य ने सीएस से प्रारंभिक व्यवस्था कराये जाने की मांग रखी है.
इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल बीएसइबी बोर्ड के माध्यम से एएनएम अभ्यर्थी का काउंसिलिंग किया जा रहा है. इसके उपरांत 30 एएनएम को प्रशिक्षण के लिये लखीसराय भेजा जायेगा. इसके लिये प्रशिक्षण देने वाले चिकित्सकों की भी जल्द प्रतिनियुक्ति कर दिया जायेगा. मार्च माह से सत्र प्रारंभ कराये जाने का निर्देश निर्गत किया गया है.
