बिहार : लेवी की मांग करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना अंतर्गत बरियारपुर गांव से पुलिस ने लेवी :अवैध राशि: की मांग करने वाले तीन नक्सलियों को आज धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में अजित कुमार दास, सुनील कुमार मंडल और धीरज दास शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि […]

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना अंतर्गत बरियारपुर गांव से पुलिस ने लेवी :अवैध राशि: की मांग करने वाले तीन नक्सलियों को आज धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में अजित कुमार दास, सुनील कुमार मंडल और धीरज दास शामिल हैं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया है.अरविंद ठाकुर ने बताया कि इन लोगों पर स्थानीय लोगों से जबरन राशि वसूलने का आरोप है.

ये भी पढ़ें… बिहार : मोतिहारी में 87 लाखका चरसजब्त, बेगूसराय में 27 क्विंटल गांजे के साथ6 तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >